एक मंच पर केरल सीएम और थरूर: पीएम ने कहा- ये कार्यक्रम कई लोगों की नींद उड़ाने वाला, संदेश पहुंच चुका है

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Modi Inaugurates Vizhinjam Port in Kerala, Takes a Jibe at Congress During the Event" "PM Modi Inaugurates Vizhinjam Port in Kerala, Takes a Jibe at Congress During the Event"

BY: VIJAY NANDAN

तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बने विझिनजाम इंटरनेशनल डीप सी-वाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर भी मंच पर मौजूद थे, जिस पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं, और शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद उड़ाने वाला है और जहां संदेश जाना था, वह पहुंच चुका है।”

प्रधानमंत्री ने इस नए पोर्ट को देश के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह पोर्ट 8,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। आने वाले समय में यहां तीन गुना ज्यादा जहाजों का ट्रांस-शिपमेंट हो सकेगा, और अब बड़े मालवाहक जहाज सीधे भारत तक आ सकेंगे।”

केरल में इस कार्यक्रम के बाद, प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे, जहां वे दोपहर 3:30 बजे अमरावती पहुंचकर 58,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और अमरावती की राजधानी के निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करेंगे।

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

  1. भारत में निवेश बढ़ा: पीएम ने कहा कि भारत सरकार ने सागरमाला और गति शक्ति योजनाओं के तहत बंदरगाहों को आधुनिक बनाया है। इसके परिणामस्वरूप, अब सड़क, रेल, जल और हवाई मार्गों को जोड़कर व्यापार को सरल और निवेश आकर्षित करने वाला बना दिया गया है।
  2. केरल शांति की भूमि है: उन्होंने केरल को शांति और धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक बताया, साथ ही यहां सेंट थॉमस चर्च जैसे ऐतिहासिक स्थलों का उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि हाल ही में पोप फ्रांसिस के निधन के समय भारत के राष्ट्रपति भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
  3. भारत में शीपोर्ट की क्षमता बढ़ी: पिछले 10 वर्षों में भारत ने बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी कर दी है। जलमार्ग आठ गुना बढ़ाए गए हैं और अब भारत के दो बंदरगाह दुनिया के टॉप 30 में शामिल हैं।
  4. नाविकों की संख्या बढ़ी: 2014 में भारत में करीब 1.25 लाख नाविक थे, जो अब बढ़कर 3.25 लाख हो गए हैं। अब भारत दुनिया में सबसे ज्यादा नाविक देने वाले तीन देशों में शामिल है।
  5. भारत की ऐतिहासिक समृद्धि: पीएम मोदी ने भारत की ऐतिहासिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों के शासन से पहले भारत हजारों सालों तक समृद्ध था और वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख स्थान रखता था।

ट्रांसशिपमेंट क्या है?

ट्रांसशिपमेंट तब होता है जब कोई बड़ा जहाज एक बंदरगाह पर माल लेकर आता है, लेकिन वह माल किसी दूसरे देश या शहर में भेजना होता है। इसके बाद उस माल को छोटे जहाजों में लादकर आगे भेजा जाता है। यह पूरी प्रक्रिया ट्रांसशिपमेंट कहलाती है।

पीएम का स्वागत करने पहुंचे थे मुख्यमंत्री और थरूर

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार रात को केरल पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत करने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

विझिनजाम सीपोर्ट के बारे में

विझिनजाम इंटरनेशनल डीप सी-वाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट देश का पहला सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है। यह पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार को बढ़ावा देने और वैश्विक व्यापार में भारतीय उपस्थिति को मजबूती देने के लिए तैयार किया गया है।

आंध्र प्रदेश में 7 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश में अमरावती कैपिटल सिटी के निर्माण कार्यों की रीलॉन्चिंग करेंगे। इसके अलावा, तिरुपति, श्रीकालहस्ती, मालाकोंडा और उदयगिरि किले जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले सात नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया जाएगा।

पीएम मोदी द्वारा रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी बुग्गनपल्ले सीमेंट नगर और पन्यम स्टेशनों के बीच डबल रेल लाइन, रायलसीमा और अमरावती के बीच नई रेल लाइन, न्यू वेस्ट ब्लॉक हट केबिन और विजयवाड़ा स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन, और गुंटकल पश्चिम और मल्लप्पा गेट स्टेशनों के बीच रेल ओवर रेल का निर्माण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अमरावती में 11,240 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 5,200 घरों, विधानसभा, उच्च न्यायालय, सचिवालय और अन्य प्रशासनिक भवनों की आधारशिला भी रखेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस

Dhurandhar एक्टर विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर किया खुलासा, 1 करोड़ मिलने की अफवाहों पर दी सफाई

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ में छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के बावजूद एक्टर विवेक

Actor Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ के 5 मिनट का फुटेज लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय