PM Modi in Gujrat: सोमनाथ की धरती पर पीएम मोदी, शौर्य यात्रा से दिया स्वाभिमान का संदेश,मंदिर में की पूजा-अर्चना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Modi in Gujrat

PM Modi in Gujrat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह सोमनाथ पहुंचे। महमूद गजनी के आक्रमण की 1000वीं वर्षगांठ की स्मृति में आयोजित शौर्य यात्रा में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। इस दौरान 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

PM Modi in Gujrat

PM Modi in Gujrat: वीर योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि

शौर्य यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माहौल देशभक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।

सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक
इसके बाद पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और ज्योतिर्लिंग का विधिवत जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

PM Modi in Gujrat

PM Modi in Gujrat: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में करेंगे संबोधन

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। यह आयोजन मंदिर नगरी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव को समर्पित है।

राजकोट और अहमदाबाद के कार्यक्रम
इसके बाद पीएम मोदी राजकोट रवाना होंगे, जहां दोपहर करीब 1.30 बजे एक ट्रेड शो और एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2 बजे मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस का भी औपचारिक उद्घाटन कर लोगों को संबोधित करेंगे।
शाम करीब 5.15 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे, जिसे राज्य के लिए एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्धि माना जा रहा है।

कल भी सोमनाथ में रहे पीएम मोदी
शनिवार शाम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने सोमेश्वर महादेव की महाआरती की और 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में भाग लिया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भजन, आतिशबाजी और भव्य ड्रोन शो के जरिए सोमनाथ की गौरव गाथा प्रस्तुत की गई।

PM Modi in Gujrat

यह खबर भी पढ़ें: somnath swabhiman parv 2026 : हजार वर्षों की आस्था, सहनशीलता और पुनरुत्थान का प्रतीक सोमनाथ

सोमनाथ मंदिर आस्था और गौरव का प्रतीक
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व वर्ष 1026 ईस्वी में हुए आक्रमण की 1000वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इतिहास में कई बार आक्रमण झेलने के बावजूद सोमनाथ मंदिर को आस्था, साहस और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में सोमनाथ ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में