पीएम मोदी कल आंध्र प्रदेश दौरे पर: 13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पीएम मोदी कल आंध्र प्रदेश दौरे पर: 13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कुल लागत 13,430 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में उद्योग, सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और ऊर्जा क्षेत्र की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी कुरनूल में ‘सुपर जीएसटी सुपर सेविंग्स’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जीएसटी में किए गए बदलाव से होने वाले लाभ जनता को बताएंगे।

दौरे का कार्यक्रम और पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी सुबह नांदयाल जिले के श्रीशैलम स्थित श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके बाद वह कुरनूल में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

सड़क और रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में 13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं  का करेंगे शिलान्यास, उद्घाटन

पीएम मोदी सब्बावरम से शीलानगर तक छह लेन के ग्रीनफील्ड राजमार्ग की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 960 करोड़ रुपये से अधिक है। यह परियोजना विशाखापत्तनम बंदरगाह शहर में ट्रैफिक कम करने और व्यापार व रोजगार बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

इसके अलावा पिलेरु-कलुर सड़क खंड का चार लेन विस्तार, कडप्पा-नेल्लोर सीमा से सी.एस. पुरम तक चौड़ीकरण और गुडिवाडा-नुजेला रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन के रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन होगा। इन रेलवे परियोजनाओं की कुल लागत 1,200 करोड़ रुपये से अधिक है।

ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ऊर्जा क्षेत्र में गेल इंडिया लिमिटेड की श्रीकाकुलम-अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। यह पाइपलाइन आंध्र प्रदेश में 124 किलोमीटर और ओडिशा में 298 किमी तक फैली है और इसकी लागत लगभग 1,730 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा इंडियन ऑयल के 60 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता वाले एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र, चित्तूर का उद्घाटन होगा। पीएम मोदी कृष्णा जिले के निम्मलुरु में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की एडवांस्ड नाइट विजन प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का भी उद्घाटन करेंगे।

सुपर जीएसटी सुपर सेविंग्स कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

GST में बदलाव पर बोले पीएम मोदी, आजादी के बाद का सबसे बड़ा फैसला - PM Modi  hailed GST Council landmark decision - AajTak

कुरनूल में पीएम मोदी ‘सुपर जीएसटी सुपर सेविंग्स’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह जनता को जीएसटी में किए गए बदलाव और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में बताएंगे। इस कार्यक्रम में सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है।

रोजगार के अवसर और सुरक्षा इंतजाम

इन परियोजनाओं के तहत लगभग 1 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट