,

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

Pithampur

संवाददाता: सुनील ठोसरे

घटना का विवरण

Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में शिवाजी नगर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के श्मशान घाट में तीन से चार दिन पुराना अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। श्मशान घाट पर आए लोगों ने बदबू महसूस की और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस जांच

Pithampur उप निरीक्षक चांदनी और उप निरीक्षक सोहन सिंह कायत के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव शौचालय के पीछे उल्टा पड़ा मिला और बुरी तरह से सड़ चुका था। मौके पर शौचालय के पास बने कमरे में बिस्तर, कपड़े और कुछ उपयोग किए गए इंजेक्शन भी बरामद हुए।

शव का परिवहन और जांच

Pithampur पुलिस ने मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं पाया। शव को नगर पालिका के शव वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने प्राथमिक मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के थानों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Read this: Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…