,

पीलीभीत: नशे में धुत वन दरोगा ने वाचर को जड़ा थप्पड़

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pilibhit: Drunk forest officer slaps watcher

पीलीभीत में वन विभाग के एक दरोगा की शर्मनाक हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दियोरिया क्षेत्र के टाइगर रिजर्व के टूटा पुल के पास शराब के नशे में धुत वन दरोगा शंकर ने अपने ही विभाग के वाचर के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

जानकारी के मुताबिक, देर रात वन दरोगा शंकर शराब के नशे में पुल के पास पहुंचे और वहां मौजूद वन कर्मियों से अभद्रता करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने वाचर को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में वन दरोगा शंकर को नशे की हालत में गाली-गलौज करते और वर्दी का रौब दिखाते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना से वन विभाग की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, अब तक संबंधित अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।