Pilibhit : भाकियू भानू की मासिक पंचायत में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pilibhit

रिपोर्ट: निज़ाम अली

Pilibhit पूरनपुर : तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस पंचायत में किसानों और ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। यूनियन ने जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को 4 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

जिला अस्पतालों में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप

Pilibhit पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीलीभीत जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल भ्रष्टाचार के केंद्र बन चुके हैं। हालिया निरीक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि महिला अस्पताल में मरीजों से सुई निकलवाने और पट्टी कराने जैसे सामान्य कार्यों के लिए भी अवैध वसूली की जा रही है, जिससे गरीब जनता का शोषण हो रहा है।

अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों और लेखपाल की कार्यप्रणाली पर सवाल

Pilibhit यूनियन ने जिले में फल-फूल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि बिना पंजीकरण के कई सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिन पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत सिद्ध नगर नरोसा के लेखपाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपलब्धता से ग्रामीण परेशान

Pilibhit भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन की अव्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि ‘SIR नोटिस’ के सिलसिले में दूर-दराज के गांवों से आने वाले ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अक्सर समय पर संबंधित अधिकारियों के न मिलने के कारण ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। यूनियन ने मांग की है कि इन सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए, अन्यथा वे आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाएंगे।

Read this: Kushinagar : कुशीनगर में काली थार का तांडव: पुलिस से बचने के चक्कर में ऑटो को रौंदा, CCTV में कैद हुई खौफनाक टक्कर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के