,

PGCIL Vacancy 2025: पावरग्रिड में कंपनी सेक्रेटरी के लिए भर्ती, ₹1.20 लाख तक सैलरी; 31 दिसंबर तक करें आवेदन

- Advertisement -
Ad imageAd image
pgcil-company-secretary-vacancy-2025-apply-online

by: vijay nandan

PGCIL Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कंपनी सेक्रेटरी (CS) उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने कंपनी सेक्रेटरी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

पावरग्रिड भारत सरकार की प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। ऐसे में यह भर्ती प्रोफेशनल CS उम्मीदवारों के लिए एक शानदार करियर अवसर मानी जा रही है।

PGCIL Vacancy 2025: भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • भर्ती संस्था: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (PGCIL)
  • पद नाम: कंपनी सेक्रेटरी (CS)
  • कुल पद: 48
  • तत्काल रिक्तियां – 27
  • संभावित रिक्तियां – 21
  • आवेदन प्रारंभ: 10 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025
  • योग्यता और आयु सीमा

इस पद के लिए उम्मीदवार का ICSI (Institute of Company Secretaries of India) का एसोसिएट मेंबर होना अनिवार्य है। साथ ही किसी सूचीबद्ध या गैर-सूचीबद्ध कंपनी में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
इंटर्नशिप या ट्रेनिंग को अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा।

अधिकतम आयु: 29 वर्ष

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • सैलरी और चयन प्रक्रियाचयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹1,20,000 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।
  • भर्ती प्रक्रिया में पहले स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार (Interview) के जरिए अंतिम चयन होगा।
  • आवेदन शुल्क
  • सामान्य/OBC/EWS: ₹400
  • SC/ST/PwBD/एक्स-सर्विसमैन: कोई शुल्क नहीं
  • आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in
  • पर जाएं।
  • Careers सेक्शन में जाकर Job Opportunities पर क्लिक करें।
  • Engagement of Experienced Company Secretary Professional on Fixed Tenure Basis – 2025 लिंक चुनें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगइन कर आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और ICSI प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की