,

मूंगफली बेचने वाले को बाइक सवार ने मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

गढ़ीमलहरा स्वास्थ्य केन्द्र की खुली पोल ना ही डाक्टर मिले और ना हीं मिली अस्पताल में मरीज को एम्बुलेंस परिजनों ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल!

Report: Imran khan

छतरपुर: आज करीब 11 बजे जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव खजुराहो में केबिनेट की बैठक ले रहे थे और छतरपुर जिले को सौगातें दे रहे थे वहीं पर ही गढ़ीमलहरा में समय पर डाक्टर और एम्बुलेंस ना मिलने पर मूंगफली बेचने वाले गोकुल मिश्रा ने अपना दम तोड दिया, गढ़ीमलहरा में महात्मा गांधी स्कूल के पास तिग्गडे पर मूंगफली बेचने वाले गोकुल मिश्रा को बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मारी जिससे गोकुल मिश्रा को इलाज के लिए गढ़ी मलहरा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया पर डाक्टर के ना मिलने के कारण गोकुल मिश्रा को परिजन छतरपुर जिला चिकित्सालय लेकर आने लगे तो उन्हें एम्बुलेंस भी नहीं मिली जिस कारण से मरीज ने रास्ते में ही दमतोड़ दिया परिजनों ने लगायें स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गम्भीर आरोप!

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…