,

पैसेंजर ट्रेन हुई दुर्घटना का शिकार, बाल बाल बचे यात्री

By: Yoganand Shrivastva

चेन्नईः विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास तड़के सुबह पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई, बताया जा रहा है कि ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से उतर गई थी, वहीं समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टक गया। बताया जा रहा है कि इस हादसें में जान-माल की हानि नहीं हुई। लेकिन कुछ लोगों को हल्की चोटे जरूर आई है। हालांकि रेलवे ने पटरी की मरम्मत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह हादसा मंगलवार सुबह के वक्त हुआ।

पटरी से उतर गईं पांच बोगियां


चेन्नईरू विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास आज मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा होते.होते रह गया। यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। मिली जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे रेलवे की पटरी ने उतर गए। हालांकि आनन-फानन में आवाज सुनकर ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों के लिए रास्ते को साफ किया गया। वहीं ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। तेज आवाज सुनकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। ट्रेन रुकने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रोकने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे कर्मचारी और इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अन्य ट्रेनों के लिए मार्ग साफ किया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई थी या नहीं। वहीं विल्लुपुरम रेलवे पुलिस ने भी मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 लाख युवाओं को राजनीति में क्यों लाना चाहते हैं ?…यह भी पढ़े

Chennai में 12 फरवरी 2025 को निर्धारित पावर कट: पूरी जानकारी प्राप्त करें

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…