,

भिण्ड में परशुराम सेना का प्रदर्शन: IAS संतोष वर्मा का पुतला दहन, सिटी कोतवाली का घेराव

Report: Girraj

भिण्ड: मंगलवार को परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहले धनवंतरी कॉम्प्लेक्स से रैली निकाली और फिर पुरानी गल्ला मंडी के बाहर संतोष वर्मा का पुतला जलाया।

मुख्य बिंदु—

  1. परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने IAS संतोष वर्मा का पुतला दहन किया।
  2. धनवंतरी कॉम्प्लेक्स से रैली निकालकर पुरानी गल्ला मंडी के बाहर पुतला जलाया गया।
  3. कार्यकर्ताओं ने “संतोष वर्मा मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
  4. पुतला बुझाने के लिए बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
  5. IAS संतोष वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर परशुराम सेना ने सिटी कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया।
  6. आरोप है कि अपने एक भाषण के दौरान संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…