छत्तीसगढ़ से 48 घंटे में जाएंगे पाकिस्तानी नागरिक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pakistani citizens will leave Chhattisgarh within 48 hours

केंद्र सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

रायपुर।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। इसी कड़ी में केंद्र ने देशभर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का सख्त फरमान जारी किया है।

इस आदेश के बाद रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई है। जानकारी के अनुसार, राज्य में हजारों पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से अधिकतर हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। भारत को अपना घर मान चुके ये लोग अब देश छोड़ने के निर्देशों से खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं, लेकिन सरकार के सख्त निर्देशों के चलते प्रशासन सभी नागरिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर देश छोड़ने के लिए कह रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ पाकिस्तानी नागरिकों ने रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में संपत्ति भी खरीद ली है। अब अधिकारियों द्वारा उनकी संपत्तियों और कानूनी दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, “हमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्पष्ट निर्देश मिला है। सभी राज्यों को इसका पालन करना है और छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है।”

प्रदेशभर में प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है और सरकार ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि आदेश का पालन शांतिपूर्ण तरीके से हो।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस

Dhurandhar एक्टर विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर किया खुलासा, 1 करोड़ मिलने की अफवाहों पर दी सफाई

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ में छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के बावजूद एक्टर विवेक

Actor Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ के 5 मिनट का फुटेज लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय

IMD Alert: देश में खत्म हुआ बेमौसम बारिश का दौर, अगले 7 दिनों में बढ़ेगा तापमान

IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश में बेमौसम