,

देवरिया में “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी सफलता, लार पुलिस ने पकड़ी 212 पेटी अवैध देशी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

"Operation Prahar" in Deoria was a major success; Laar police seized 212 cases of illicit country liquor and arrested one smuggler.

देवरिया एसपी संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना लार पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दो चारपहिया वाहनों से 212 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 1908 लीटर बताई जा रही है, जिसकी बाज़ार कीमत लगभग ₹5,24,000 है।

चेकिंग के दौरान लार पुलिस ने एक आरोपी दिनेश यादव, निवासी डुमरी मठिया, को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पिकअप चालक शिवकुमार अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आसपास के संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान और सख्त किया जाएगा। एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इस सफलता को पुलिस टीम की सतर्कता और प्रभावी कानून-व्यवस्था संचालन का परिणाम माना जा रहा है।

देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब माफिया किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…