,

Online Pharmacy Protest : यमुनानगर में मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा कंपनियों के विरोध में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Online Pharmacy Protest : ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के खिलाफ केमिस्ट एकजुट

REPORT : Rajeev mehta

Online Pharmacy Protest : ऑनलाइन दवा कंपनियों की प्रीडेटरी प्राइसिंग और ई-फार्मेसी के विरोध में देशभर के केमिस्टों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आयोजन किया। हरियाणा के यमुनानगर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला, जहां करीब 2 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहे। बताया जा रहा है कि देशभर में 12 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट इस आंदोलन में शामिल हुए। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हरियाणा स्टेट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने यह बंद आयोजित किया। यमुनानगर में केमिस्ट प्रतिनिधियों ने विधायक घनश्याम दास अरोरा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

Online Pharmacy Protest : छोटे मेडिकल कारोबार पर संकट, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

केमिस्ट एसोसिएशन का आरोप है कि बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट और प्रीडेटरी प्राइसिंग के जरिए छोटे मेडिकल स्टोर कारोबार को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही अवैध रूप से संचालित ई-फार्मेसी नियमों की अनदेखी कर रही हैं, जिससे पारंपरिक दवा व्यापार प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो लाखों छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। हड़ताल के चलते जिलेभर में मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे आम लोगों को दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विधायक घनश्याम दास अरोरा ने केमिस्टों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा