,

Online Medicine Sale Protest: अंबिकापुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद, केमिस्ट एसोसिएशन ने जताई चिंता

Online Medicine Sale Protest

Online Medicine Sale Protest: ऑनलाइन दवाओं को जन-स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया

Online Medicine Sale Protest: अंबिकापुर में आज ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर दवा कारोबारियों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ के बैनर तले जिलेभर की मेडिकल दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता और वैधता की कोई ठोस गारंटी नहीं होती, जिससे जनता की सेहत पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

संघ ने बताया कि ऑनलाइन दवाओं के स्रोत, गुणवत्ता और वैधता की सही जांच नहीं हो पाने के कारण नकली दवाओं और नशे की प्रवृत्ति बढ़ने का जोखिम है। इस वजह से ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित करने के लिए सरकार से सख्त नियम लागू करने की मांग की जा रही है।

Online Medicine Sale Protest: अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

केमिस्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी योजना बनाई जा सकती है। व्यापारियों का कहना है कि दवाइयां सीधे लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी हैं और बिना निगरानी की बिक्री गंभीर खतरों को जन्म दे सकती है।

अंबिकापुर में मेडिकल स्टोर बंद रहने से जनता को जरूरी दवाइयां लेने में असुविधा हुई, लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने यह कदम उठाया। संघ का यह आंदोलन ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण और पारंपरिक मेडिकल स्टोर की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास माना जा रहा है।

READ ALSO: MP Cabinet Decision : आया तबादलों का मौसम, 1 से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर पोस्टिंग

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…