एक बार फिर योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा यूपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने एवं जल जीवन मिशन परियोजना में सोलर पावर के उत्कृष्ट उपयोग में बाजी मारी है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएम अवार्ड) के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

जल जीवन मिशन में सोलर पावर के प्रयोग पर पीएम अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित


योगी सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत सोलर ऊर्जा का उपयोग करते हुए न केवल पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन दिया है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया। इस परियोजना के तहत सोलर पैनलों की स्थापना के माध्यम से न केवल ऊर्जा की बचत हो रही है, बल्कि पानी की आपूर्ति भी निर्बाध रूप से हो रही है। यह पहल जल संरक्षण और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन के तहत सौर ऊर्जा आधारित भूजल की 33,229 योजनाएं संचालित हैं। योगी सरकार द्वारा जल जीवन मिशन की 33,229 योजनाओं का संचालन होने से प्रदेश सरकार को योजना काल में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। मिशन की 33,229 योजनाओं को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए लगभग 900 मेगावाट के सोलर पैनल लगाए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस इनोवेशन को बेस्ट प्रेक्टिसेज के रूप में चिह्नित किया गया है। सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं के निर्माण से प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2)का उत्सर्जन कम होगा। वहीं अगले 30 वर्षों में 390 लाख कार्बन क्रेडिट आर्जित किया जा सकेगा। योगी सरकार के इस इनोवेशन को प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 2023 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार एसीएस अनुराग श्रीवास्तव को सोलर पावर के अभिनव प्रयोग पर प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार इनोवेशन स्टेट कैटेगरी में प्रदान किया जाएगा।

बहराइच में विकासपरक योजनाओं को लागू करने को मिलेगा पीएम अवार्ड


वहीं बहराइच में विकासपरक और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए डीएम मोनिका रानी को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार की नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रही हैं। डीएम ने जनभागीदारी और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को इस तरह लागू किया कि इसका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बहराइच डीएम मोनिका रानी को प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 2023 के लिए चुना गया है। उन्हे यह पुरस्कार जिले के समग्र विकास की श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश को दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार अप्रैल में दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किये जाएंगे।

राष्ट्रीय स्तर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी और सशक्त हुई है प्रदेश की छवि


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को विकास के नए आयामों पर पहुंचाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उनका मानना है कि जब तक हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचेगा, तब तक विकास का असली उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने पारदर्शिता, नवाचार और समर्पण के माध्यम से राज्य में सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि योगी सरकार के अथक प्रयासों और मेहनत का प्रमाण है। इस पुरस्कार से उत्तर प्रदेश की छवि न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी और सशक्त हुई है। यह उपलब्धि बताती है कि राज्य सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और योगी सरकार का विजन प्रदेश को उन्नति की राह पर ले जा रहा है।

बाबा रे बाबा..महाकुंभ 2025 में IIT Bombay पासआउट साधु…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से