ओंकारेश्वर का विकास होगा भव्य — सिंहस्थ 2028 की तैयारी में जुटा प्रशासन।

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता – ललित दुबे

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे। उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।गुरुवार को ओंकारेश्वर पहुंचे आयुक्त संकेत भोंडवे ने सबसे पहले भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर ट्रस्ट समिति से चर्चा की।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि मंदिर और नगर परिषद के कर्मचारियों की फिंगर एवं फेस आईडी से अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जाए ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।भोंडवे ने कहा कि ओंकारेश्वर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु भगवान ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु पहुंचते हैं, इसलिए दर्शन प्रणाली को और अधिक सुलभ व व्यवस्थित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े जाने वाले कपड़ों को रीसायकल करने की व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही सीवरेज से हो रहे रिसाव को रोकने और गंदगी पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने बताया कि इसके लिए इंदौर की टीम से संपर्क कर एक व्यापक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन प्लान तैयार करने को कहा गया है। तथा यहां के अपशिष्ट पदार्थ रिसाइकल कर सिंगाजी थर्मल को दिए जाने की योजना हैइसके अलावा, उन्होंने ममलेश्वर महालोक परियोजना की प्रस्तुति देखकर सभी अधिकारियों से कहा कि इस योजना को दिसंबर 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा जाए।आयुक्त ने ओंकारेश्वर कनेक्टिविटी सुधारने के लिए नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और रेलवे के डीआरएम से रेलवे स्टेशन और पार्किंग सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर में दो सस्पेंशन ब्रिज और घाटों के सौंदर्यीकरण की भी योजना प्रस्तावित है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। अंत में आयुक्त भोंडवे ने कहा कि अगर प्रस्तावित योजनाओं के लिए समय पर वित्त मिल जाए, तो ओंकारेश्वर का विकास कार्य तय समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित