,

अब और नहीं: भारत ने क्यों लिया पाकिस्तान के खिलाफ इतना बड़ा एक्शन, जानिए ऑपरेशन सिंदूर की वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नीति में कठोर परिवर्तन करते हुए आतंक के अड्डों पर एक निर्णायक कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है और इसमें पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकवादी संगठनों – खासकर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद – के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

9 ठिकानों पर हमले, आतंक की जड़ों पर वार

भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में नौ अलग-अलग जगहों पर एयर और ड्रोन स्ट्राइक किए। इस सैन्य अभियान के तहत 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सैन्य अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यह कार्रवाई लंबे समय से भारत को आतंकवाद के जरिए घायल कर रहे संगठनों के खिलाफ की गई थी।

“अब और नहीं” – वीडियो में दिखा भारत का बदला हुआ रुख

इस प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक विशेष वीडियो भी दिखाया गया, जिसका शीर्षक था – “NO MORE” यानी “अब और नहीं”। इस वीडियो में भारत पर हुए प्रमुख आतंकी हमलों की भयावह झलक दिखाई गई, जिसमें बताया गया कि किस तरह निर्दोष नागरिक और सैनिक लगातार सीमा पार से आए आतंकवाद का शिकार होते रहे हैं।

वीडियो में दिखाए गए प्रमुख आतंकी हमले:

  • संसद हमला (2001): 9 लोगों की मौत, 18 घायल
  • अक्षरधाम हमला (2002): 31 मृत, 80 घायल
  • मुंबई हमला (2008): 164 लोग मारे गए, 300 से अधिक घायल
  • उरी हमला (2016): 20 जवान शहीद, 21 घायल
  • पुलवामा हमला (2019): 40 जवान शहीद, 5 घायल
  • पहलगाम हमला (2025): 26 नागरिकों की मौत, 17 घायल

दशकों से हो रहे नुकसान का लेखा-जोखा

वीडियो में आगे बताया गया कि पिछले दस वर्षों में 350 से अधिक भारतीय नागरिकों ने आतंकवाद की वजह से जान गंवाई है, जबकि 800 लोग घायल हुए। इसके अलावा, 600 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं, वहीं 1,400 से अधिक घायल हुए।

पाकिस्तान में हड़कंप, मोदी ने रद्द किया विदेश दौरा

भारत की इस सख्त सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले के बाद विदेश यात्रा के अपने तीन कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए और सैन्य अधिकारियों की बैठक में इस ऑपरेशन की सफलता पर सेना की प्रशंसा की।

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का वह चेहरा: जानिए कर्नल सोफिया का MP से क्या है नाता?

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय