मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल सोमवार को रंग ले आई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर पहली बार विमान उतरा। कई दशकों से देखा गया यह सपना योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 दिसंबर 2024 को आखिरकार पूरा हो गया। सोमवार को पहली बार उतरे विमान का वॉटर कैनन से स्वागत किया गया। एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जेवर पर इस सपने के पूरा होने से सर्वाधिक एयरपोर्ट वाले उत्तर प्रदेश के खाते में एक और उपलब्धि शामिल हो गई।
15 दिसम्बर तक रहेंगा ट्रायल
नोएडा एयरपोर्ट के नोडल ऑफिसर शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि 15 दिसंबर तक इसका ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद इस एयरपोर्ट के संचालन के लिए एयरोड्रम लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, डीजीसीएए एनआईएएलए और उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को पहला ट्रायल रन हुआ। इस ट्रायल रन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान रनवे से दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
आज का दिन देश और उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 9, 2024
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में 'विकास के रन-वे' पर 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' नई उड़ान भर रहा है।
एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रथम वैलिडेशन फ्लाइट की… pic.twitter.com/rtzQp3tbFO





