दिशा सालियान केस में नया मोड़, उद्धव ठाकरे ने नारायण राणे को किया था फोन – नितेश राणे का बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: दिशा सालियान मौत मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। दिशा सालियान के परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आदित्य ठाकरे सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिशा के पिता सतीश सालियान ने अदालत से इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

नितेश राणे का सनसनीखेज दावा

भाजपा नेता नितेश राणे और नारायण राणे पहले भी इस मामले में आदित्य ठाकरे पर सवाल उठा चुके हैं। अब विधान भवन परिसर में नितेश राणे ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है।

राणे ने कहा कि मालवणी पुलिस स्टेशन में पूछताछ के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उद्धव ठाकरे ने नारायण राणे को दो बार फोन किया था।

“मेरे बेटे को बचा लो…” – उद्धव ठाकरे का कथित फोन कॉल

नारायण राणे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने उन्हें फोन पर कहा था,

“मेरे बेटे को बचा लो, आपके भी दो बेटे हैं, उसकी मदद करो।”

आदित्य ठाकरे का जवाब

लगातार हो रहे आरोपों पर आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा,

“जो भी सच है, मैं अदालत में पेश करूंगा।”

नितेश राणे की प्रतिक्रिया

नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया पर तंज कसते हुए कहा,

“अब कोर्ट में ही सच सामने आएगा। मैं तुम्हें ज्यादा परेशान नहीं करूंगा, लेकिन वहां ये भी बताना कि दिशा सालियान के पिता झूठ बोल रहे हैं।” इस पूरे मामले पर अब सबकी नजरें अदालत में होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

नागपुर: ये मुलाकात इतिहास के पन्नों में होगी दर्ज, ये हैं राजनीतिक और सांस्कृतिक मायने !…यह खबर भी पढ़े

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान