नया रायपुर: जंगल सफारी की घायल बाघिन ‘बिजली’ का गुजरात ट्रांसफर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Naya Raipur: Jungle Safari's injured tigress 'Bijli' transferred to Gujarat

पीएम मोदी की फोटो में दिखी थी ‘बिजली’

रायपुर। नया रायपुर स्थित जंगल सफारी की घायल बाघिन ‘बिजली’ को अब इलाज के लिए गुजरात भेजा जा रहा है। आठ साल की यह बाघिन लंबे समय से अस्वस्थ थी, जिसके चलते वन विभाग ने उसे गुजरात के वनतारा जू में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बिजली को विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात ले जाया जाएगा, जहां उसका उपचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नया रायपुर जंगल सफारी का उद्घाटन किया था, तब वे बाघ ‘शिवाजी’ और बाघिन ‘किशोरी’ के साथ फोटो में नजर आए थे। ‘बिजली’ इन्हीं दोनों की बेटी है। दिलचस्प बात यह भी है कि बिजली के पिता ‘शिवाजी’ को भी ट्रेन के जरिये गुजरात से ही नया रायपुर लाया गया था।

वन विभाग के अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है, जबकि लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में घायल या बीमार वन्यजीवों के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था क्यों नहीं है। हाल के दिनों में कई जंगली जानवरों की इलाज के अभाव में मौतें होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि अगर राज्य में ही उन्नत उपचार केंद्र की सुविधा होती, तो बाघिन बिजली का ट्रांसफर करने की नौबत नहीं आती। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गुजरात पहुंचने के बाद बिजली का इलाज कितनी तेजी से शुरू होता है और उसकी हालत में कितना सुधार आता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस

Dhurandhar एक्टर विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर किया खुलासा, 1 करोड़ मिलने की अफवाहों पर दी सफाई

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ में छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के बावजूद एक्टर विवेक

Actor Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ के 5 मिनट का फुटेज लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय

IMD Alert: देश में खत्म हुआ बेमौसम बारिश का दौर, अगले 7 दिनों में बढ़ेगा तापमान

IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश में बेमौसम