,

बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क ठेकेदार की हत्या की, बंधक बनाकर उतारा मौत के घाट

बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क ठेकेदार की हत्या की, बंधक बनाकर उतारा मौत के घाट

Reporter: kushal Chopra, Manhar, Edit By: Mohit Jain

बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज़ अली की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पहले ठेकेदार को बंधक बनाया और फिर उसके साथ मारपीट करने के बाद गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पामेड़ थाना अंतर्गत रासपल्ली गांव में हुई, जहां ठेकेदार अपने सहयोगी के साथ सड़क निर्माण का निरीक्षण करने गया था।

बंधक बनाकर की हत्या
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने ठेकेदार को पकड़कर पहले बेरहमी से मारपीट की और उसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी। यह वारदात इतनी निर्दय थी कि आसपास के लोग भी कुछ नहीं कर पाए। घटना के दौरान ठेकेदार का सहयोगी भी उनके साथ था।

साथी किसी तरह बचकर पहुंचा कैंप

ठेकेदार का सहयोगी कमल पोयम नक्सलियों के चंगुल से किसी तरह बचकर इरापल्ली के मेटागुड़म कैंप पहुंचा। वहां उसने सुरक्षा बलों को पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बयान के बाद घटना की गंभीरता सामने आई और पुलिस-प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की।

एसपी ने की घटना की पुष्टि

बीजापुर के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पूरे मामले की तस्दीक की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र की है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 10 अक्टूबर…

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM Modi की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- उनके पास हैं अच्छे विचार

PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

India-US Trade Deal पर बड़ी खबर, आखिरी दौर में पहुंची बातचीत; जल्द फिर हो सकती है मोदी-ट्रंप की बात

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 48 घंटे में छत्तीसगढ़…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 10 अक्टूबर…

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…