,

Navodaya Selection: नवोदय में चयनित छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

Navodaya Selection

Report: Santosh Saravgee

Navodaya Selection जीजीपीएस कछौआ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीआरसीसी महोदय ने विद्यालय की दो छात्राओं, जिनका चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है, सहित अन्य प्रतिभावान छात्राओं को स्टडी टेबल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

व्यस्त कार्यक्रम के बीच विद्यालय पहुंचे बीआरसीसी

Navodaya Selection विद्यालय परिवार के अनुरोध पर बीआरसीसी महोदय ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर जनशिक्षक श्री अरविंद यादव के साथ विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उनके इस सहयोग और स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों की उपस्थिति से बढ़ा विद्यार्थियों का उत्साह

Navodaya Selection कार्यक्रम में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी श्री जसराम कौशल, श्री बीरेंद्र सर, मिडिल स्कूल प्रभारी श्री नरेंद्र माहौर, श्रीमती सीमा मिश्रा, श्रीमती स्मिता खरे, श्रीमती इंद्रा पालिया, श्री आनंद शर्मा सहित हाई स्कूल के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में सदैव मार्गदर्शन और सहयोग देने वाले बीआरसीसी महोदय के नेतृत्व में कार्य करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

Read this: Aaj ka Mausam: 15 राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ 65 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD का अलर्ट

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…