Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain
मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग ने किसानों के लिए नई पहल शुरू की है। अब धान विक्रय के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने की जरूरत नहीं। ‘तुहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
किसानों के लिए आसान आवेदन
किसान हर दिन सुबह 8 बजे से एप पर आधार ओटीपी के जरिए पंजीयन कर सकते हैं। एप पर लघु-सीमांत किसानों को 80% और दीर्घ किसानों को 20% टोकन आरक्षित किए जाएंगे।
पारदर्शिता और सुविधा
टोकन सोमवार से शुक्रवार, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी होंगे। खाद्य विभाग का दावा है कि ‘तुहर टोकन’ ऐप से धान खरीदी में पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।





