,

Nainital: पर्यटकों से भरी थार खाई में गिरी, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/nainital-thar-accident-pines-road/

Report by: Bhuwan Singh

Nainital के नैनीताल-भावली मार्ग पर पाइंस क्षेत्र के पास बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पर्यटकों की एक थार जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Nainital: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक थार जीप (RJ60CG4574) लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Nainital: एक युवक की मौत, दो घायल

हादसे में हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राजस्थान के 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

Nainital: कैंची धाम से लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि तीनों युवक Kainchi Dham से दर्शन कर नैनीताल होते हुए दिल्ली लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने गोल्ज्यू देवता के भी दर्शन किए थे। राहुल नैनीताल में परीक्षा देने आया था और एग्रीकल्चर का छात्र था।

Nainital: रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं टीमें

Nainital

हादसे की सूचना मिलते ही State Disaster Response Force, दमकल विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

Nainital: प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना के बाद सीओ सिटी अंजना नेगी, सीएमओ डॉ. हरीश चंद पंत और कोतवाल हरीश चंद पंत बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Nainital: हादसे को लेकर जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

read also: Yamunanagar: भारी बारिश में सिविल अस्पताल की बाउंड्री वॉल गिरी, ग्रीन पार्क में मकानों पर खतरा

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पन्ना की खदान में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 12 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chanakya Niti: इन 6 मुश्किल मौकों पर जो आपके साथ खड़ा रहे, वही है सच्चा मित्र, चाणक्य ने बताई पहचान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और मित्रता

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना, 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026

14 विद्याएं, 64 कलाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित निःशुल्क प्रतियोगिता भगवान

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat