,

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन

रिपोर्टर :- प्रदीप महाजन

भगवानपुरा: सिखों के पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व 5 नवंबर को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवानपुरा में ग्राम के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई।

ग्राम के सतीपुरा गुरुद्वारों में अखण्ड पाठ साहिब का आयोजन किया गया है, जो 5 नवंबर को पूर्ण होगा। ग्रामवासियों ने पंच प्यारों के दर्शन कर नतमस्तक होकर इस पावन पर्व में भाग लिया।

पूरे मार्ग में समाज के लोग भक्ति-भाव से कीर्तन करते हुए चल रहे थे। वहीं, ग्राम के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा, जलपान और स्वल्पाहार वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

पंजाब से आए बलदेव जी ने इस अवसर पर कहा कि गुरुनानक देव जी ने जो बलिदान दिए हैं, उन्हें पूरा भारत देश आज भी नहीं भूल सकता। उनका जीवन और बलिदान हमें सच्चाई, सेवा और समानता का मार्ग दिखाता है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…