मुजफ्फरनगर में महिला पुलिस ने मनचले को सिखाया सबक, 12 घंटे में की गिरफ्तारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मुजफ्फरनगर में महिला पुलिस ने मनचले को सिखाया सबक, 12 घंटे में की गिरफ्तारी

रिपोर्टर: अनुज सैनी,EDIT BY : MOHIT JAIN

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक ऐसी कार्रवाई की, जिसने समाज को साफ संदेश दिया कि महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई महिला पुलिस

शनिवार को बुढ़ाना कोतवाली में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाला युवक सोहेल लगातार उसके साथ छेड़खानी करता है। शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए कोतवाली की एंटी रोमियो महिला पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

सिर्फ 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दिखा दिया कि महिला सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

आरोपी ने मांगी रहम की भीख

गिरफ्तारी के दौरान महिला पुलिस ने आरोपी को न केवल कानून का पाठ पढ़ाया, बल्कि छेड़छाड़ जैसे अपराध की गंभीरता भी समझाई। इस दौरान आरोपी सोहेल महिला पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता दिखा।

पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया,

“27 सितंबर को एक युवती ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज किया गया। 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सोहेल केशव फार्म हाउस के पास मौजूद है। महिला थाना प्रभारी और मिशन शक्ति टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विधिक कार्रवाई जारी है।”

यह कार्रवाई न सिर्फ आरोपी के लिए सबक बनी, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर अब सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसी त्वरित कार्रवाई से महिलाओं में विश्वास और अपराधियों में डर दोनों ही बढ़ा है।

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण