,

Muzaffarnagar News: ₹19 हजार रिश्वत लेते जिला कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, महकमे में मचा हड़कंप

Muzaffarnagar News

रिपोर्ट-गौतम कुमार सिंह

Muzaffarnagar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज फिर से बड़ा एक्शन लिया गया है। पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को उनके निजी आवास से ₹19,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

बता दें कि जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार के पास वर्तमान में परियोजना निदेशक (आत्मा) के अलावा जिले में सहायक निदेशक (शस्य) और तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी है।

Muzaffarnagar News:

इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने यह कारवाई उनके निजी आवास पर की है। निगरानी टीम गिरफ्तारी के बाद अपने साथ निगरानी थाना मुजफ्फरपुर लेकर आई है, जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Muzaffarnagar News:

Muzaffarnagar News: घूस देने पत्नी के गहनें और कार बेचकर जुटाई रकम

इस मामले में पीड़ित संतोष कुमार ने बताया है कि रिश्वत की भारी रकम चुकाने के लिए उनको अपनी जमा पूंजी के साथ-साथ घर की कीमती चीजें भी बेचनी पड़ी थी। संतोष ने 5 दिसंबर को सुधीर कुमार को 1,81,000 रुपये की पहली किस्त दी थी। यह रकम उन्होंने बैंक से लोन लेकर, अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर और अपनी गाड़ी बेचकर जुटाई थी। बड़ी रकम देने के बाद भी सुधीर कुमार बाकी बचे 19,000 रुपये के लिए संतोष पर लगातार दबाव बना रहे थे।

Muzaffarnagar News:

Muzaffarnagar News: डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया..

इस पूरे मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि थाने में दर्ज मामले में कार्रवाई के बाद आरोपी अधिकारी को घूस की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके आवास की भी तलाशी ली जा रही है ताकि अन्य आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेजों का पता लगाया जा सके। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को लेकर पटना रवाना हो गई है, जहाँ उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी जानिए: Dehli news: Grok से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, केंद्र सरकार ने X को भेजा सख्त नोटिस

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…