,

Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बाजार बंद और कचहरी ठप

Muzaffarnagar News vakeel protest

रिपोर्ट- अनुज सैनी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग पर वकील सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं के आह्वान पर मुजफ्फरनगर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने भी प्रदर्शन को समर्थन देते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। इससे शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर किया विरोध

Muzaffarnagar News: प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने ‘अधिवक्ता एकता जिंदाबाद’ जैसे नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि वेस्ट यूपी की बड़ी आबादी को न्याय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुनिश्चित हो सकेगा।

विरोध प्रदर्शन के चलते कचहरी का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में वकीलों की एकजुटता और ताकत साफ नजर आई।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…