Report: Anuj
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। कुतुबपुर झाल के पास हुई इस फायरिंग में दो शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाश अमरोहा जिले के रहने वाले हैं और हाल ही में एक महिला से कुंडल लूटने की वारदात में वांछित चल रहे थे।
घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग
Muzaffarnagar पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी मीरापुर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। जानसठ क्षेत्राधिकारी (CO) रुपाली राव चौधरी के निर्देशन में मीरापुर पुलिस ने कुतुबपुर झाल के पास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो दोनों बदमाशों के पैरों में लगीं, जिससे वे वहीं ढेर हो गए।
भारी मात्रा में असलहा और बाइक बरामद
Muzaffarnagar घायल बदमाशों की पहचान अमरोहा निवासी असलम और मेहरबान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कई जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गोली लगने के बाद दोनों बदमाश जमीन पर गिर पड़े और पुलिस के सामने रहम की भीख मांगते हुए गिड़गिड़ाते नजर आए। पुलिस ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
लूट की वारदातों में थे वांछित
Muzaffarnagar CO जानसठ रुपाली राव चौधरी ने बताया कि ये दोनों अपराधी शातिर किस्म के लुटेरे हैं। पिछले दिनों एक महिला से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। इन पर कई अन्य अपराधिक मामले भी दर्ज होने की संभावना है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।





