MUZAFFAR NAGAR: दुल्हन की मौत, अपहरण या साजिश ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MUZAFFAR NAGAR: Bride's death kidnapping or conspiracy

मुजफ्फरनगर में शादी के दिन हार्ट अटैक से मौत का नाटक कर फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने झांसी के पास एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरनगर पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि, दुल्हन अब अपनी महिला मित्र के साथ फरार हुई थी।

दरअसल नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी डॉक्टर भारत भूषण के पुत्र विजय भूषण की शादी झांसी निवासी सुषमा शर्मा के साथ तय हुई थी। शादी का समारोह मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में आयोजित किया गया था। शादी से ठीक पहले, दुल्हन सुषमा के ब्यूटी पार्लर में हार्ट फेल होने से मौत की खबर आग की तरफ फैल गई इसके बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
अब इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने दुल्हन सुषमा को झांसी के पास एक आश्रम से बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुल्हन ने हार्ट अटैक का नाटक कर अपनी सहेली के साथ फरार होने की योजना बनाई थी।
बहराल पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था और फरारी के पीछे असली वजह क्या थी।


इस सनसनीखेज मामले से पूरे शहर में चर्चाओं का दौर जारी है, और पुलिस जल्द ही पूरे रहस्य से पर्दा उठाने की तैयारी में है। मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दुल्हन के अपहरण होने की तहरीर पुलिस को दी गई थी जिस पर पुलिस ने दुल्हन सुषमा को बरामद कर लिया है और पूछताछ के बाद पुलिस दुल्हन सुषमा को बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में पेश करेगी।

इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि कल दिनांक 18 फरवरी को थाना नई मंडी में एक दुल्हन के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया इसमें दो टाइम डेडीकेटेड टीम में इसमें लगाई गई और पुलिस द्वारा उसे महिला को से कुशल बरामद कर लिया गया है और आज न्यायालय में उसका बयान कराया जा रहा है बयान के आधार पर विधि कार्रवाई की जाएगी इस अफवाह के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है पुलिस को जो तहरीर प्राप्त हुई उसमें हमने मुकदमा दर्ज किया था बाकी इस बारे में और जानकारी की जा रही है।

आज का राशिफल 20 फरवरी 2025: इन 3 राशियों के लिए शुभ दिन

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार