मुंगेली: जमीन हड़पने और 60 लाख की अवैध वसूली करने वाले आरोपी फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mungeli: Accused of grabbing land and illegally collecting Rs 60 lakh absconding

पुलिस ने घोषित किया इनाम

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय | लोकेशन: मुंगेली

मुंगेली जिले में एक गंभीर धोखाधड़ी और धमकाकर जमीन रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। मुंगेली निवासी सिद्धार्थ वैद द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के विरुद्ध सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक सिद्धार्थ वैद और उनकी माता की जमीन की जबरन रजिस्ट्री अपने साथी के नाम करा दी और चेक व बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल लगभग 60 लाख रुपये डरा-धमकाकर वसूल किए।

पुलिस ने आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड़, प्रदीप सिंह ठाकुर और लवजीत सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2025 अंतर्गत धारा 318(4), 308(2), 61, 111, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राथमिक जांच में आरोपी आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 35 के अंतर्गत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में आरोपी प्रदीप सिंह ठाकुर को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि अन्य आरोपी सूरज मक्कड़, आयुष ठाकुर, राजू साहू और लवजीत सिंह अब भी फरार हैं। इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी के लिए पृथक से प्रतिवेदन भेजा गया है, और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर उन्हें गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

मुंगेली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई इन फरार आरोपियों की जानकारी देता है या उन्हें गिरफ्तार कराने में मदद करता है तो उसे उचित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण