MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे, कई जगह कोहरा; एक्सपर्ट बोले- सुबह गाड़ी ध्यान से चलाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे, कई जगह कोहरा; एक्सपर्ट बोले- सुबह गाड़ी ध्यान से चलाएं

मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी है, ताकि हादसों की आशंका न रहे।

पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं ने बढ़ाई ठंड

IMD Weather Cold Wave Update; MP UP Rajasthan | Delhi Haryana Bihar Fog  Alert | MP-UP समेत 7 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट: आगरा में जीरो  विजिबिलिटी; राजस्थान के सीकर में तापमान 6.5º पहुंचा | Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में चक्रवाती गतिविधि के कारण मौसम में बदलाव आया है।
उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने तापमान और नीचे गिरा दिया है।

भोपाल में रात से ही धुंध का असर दिखने लगता है और सुबह विजिबिलिटी 1000 से 1500 मीटर के बीच दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

एक ही रात में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट

पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में तापमान बढ़ रहा था, लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की रात ठंड अचानक बढ़ गई।
शहडोल के कल्याणपुर में पारा 6.1°C तक गिरा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

अन्य प्रमुख ठंडे स्थान:

  • नौगांव (छतरपुर) – 6.5°C
  • रीवा – 6.8°C
  • उमरिया – 6.9°C
  • खजुराहो – 7.8°C
  • मलाजखंड – 8.6°C
  • दतिया – 9°C
  • मंडला – 9.3°C
  • राजगढ़ – 9.6°C

बड़े शहरों में जबलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 9.4°C दर्ज किया गया।
भोपाल में एक रात में 4 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 11°C, ग्वालियर में 9.7°C, इंदौर में 15.1°C और उज्जैन में 15.5°C दर्ज हुआ।

नवंबर की शुरूआत में कड़ाके की ठंड, दो बड़े रिकॉर्ड टूटे

MP Weather Today Cold Wave Heavy Fog Alert in Pachmarhi Indore Temperature  Decreases ANN | MP Weather: गाड़ी चलाने वाले सावधान! छाने लगी कोहरे की  गाढ़ी परत, 3 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

6 नवंबर से प्रदेश में तेज ठंड की शुरूआत हो गई थी।
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में समय से पहले हुई बर्फबारी का असर सीधे एमपी पर पड़ा।

  • भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली-1931 के बाद सबसे ज्यादा
  • भोपाल का न्यूनतम तापमान 5.2°C-अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड
  • इंदौर में नवंबर की सर्दी का 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

22 नवंबर के बाद हवा का रुख बदला और शीतलहर से राहत मिली, लेकिन अब ठंड फिर बढ़ने लगी है।

अगले दो दिन भी रहेगा ठंड और कोहरा

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर दोबारा तेज हो सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले