MPPSC का 2026 परीक्षा कैलेंडर जारी, सितंबर तक होंगी 10 परीक्षाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MPPSC

MPPSC: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत जनवरी से सितंबर 2026 के बीच कुल 10 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। आयोग के अनुसार इन सभी परीक्षाओं के विज्ञापन इसी माह जारी किए जाएंगे।

कैलेंडर के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्प्यूटर साइंस) परीक्षा 4 जनवरी 2026 को होगी। इसके बाद उप संचालक प्राचार्य (वर्ग-2) की परीक्षा 22 फरवरी और स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा तीन चरणों में कराई जाएगी। पहला चरण 12 जुलाई, दूसरा चरण 2 अगस्त और तीसरा चरण 30 अगस्त 2026 को होगा। वहीं राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2026 के बीच तथा वन सेवा मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का उल्लेख तो किया है, लेकिन इसकी तारीख घोषित नहीं की गई है। एमपीपीएससी के अनुसार यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और आदेश आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: MP Weather Update: प्रदेश में घना कोहरा और ठंड की मार, 22 जिलों में अलर्ट जारी

MPPSC: 3 साल में चौथी बार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

परीक्षातारीख
असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्प्यूटर साइंस)4 जनवरी
उप संचालक प्राचार्य (वर्ग-2)22 फरवरी
स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस22 मार्च
राज्य सेवा / वन सेवा (प्रारंभिक)26 अप्रैल
असिस्टेंट प्रोफेसर (पहला चरण)12 जुलाई
असिस्टेंट प्रोफेसर (दूसरा चरण)2 अगस्त
असिस्टेंट प्रोफेसर (तीसरा चरण)30 अगस्त
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (2026)7 से 12 सितंबर
वन सेवा मुख्य परीक्षा27 सितंबर

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को