,

MP Weather Update: प्रदेश में घना कोहरा और ठंड की मार, 22 जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Updat

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड और शीतलहर के साथ अब घना कोहरा छा गया है। मंगलवार को प्रदेश के 22 जिलों में कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 12 जिलों में विजिबिलिटी केवल 50 मीटर तक रह सकती है।

MP Weather Update: घना कोहरा, कम दृश्यता

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह के लिए ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 मीटर से भी कम दूरी पर देखना मुश्किल होगा। वहीं भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और सिंगरौली में येलो अलर्ट है, यहां दृश्यता 1-2 हजार मीटर तक रहेगी।

सोमवार को भी रीवा, मुरैना और रायसेन में 50 मीटर से कम विजिबिलिटी दर्ज की गई थी। भोपाल में 500 से 1000 मीटर तक दृश्यता रही। दिनभर कोहरा छाया रहा और दोपहर में भी 2-2.5 किलोमीटर बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

MP Weather Update: पारे में गिरावट, ठंड का असर

प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई। पांच प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • भोपाल: 5.8°C
  • इंदौर: 6.6°C
  • ग्वालियर: 9.1°C
  • उज्जैन: 9.3°C
  • जबलपुर: 9.4°C

प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान पचमढ़ी और राजगढ़ रहे, यहां पारा 5.4°C तक गिरा। अन्य ठंडे इलाके: बैतूल 5.8°C, उमरिया 7°C, रीवा 7.5°C, रायसेन 7.6°C, मलाजखंड-नौगांव 7.8°C, खजुराहो 8.1°C, नरसिंहपुर 8.2°C, दमोह-मंडला 8.5°C, छिंदवाड़ा 8.6°C, टीकमगढ़ 8.9°C, सतना 9.6°C और गुना 9.9°C।

कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग और सावधानियां

कृषि: मिट्टी में पर्याप्त नमी वाले क्षेत्र में गेहूं, चना, सरसों-मटर की बुआई करें। बुआई हो चुकी फसलों के लिए कृषि विशेषज्ञ की सलाह लें। पुराने फसल अवशेष या ठूंठ को न जलाएं।

ट्रैफिक: कोहरे में वाहन चलाते समय धीरे चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

हेल्थ: ठंड से बचाव के लिए सिर, गर्दन, हाथ-पैर ढंके रखें। फ्लू, खांसी या सर्दी-जुकाम होने पर डॉक्टर से सलाह लें। विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां खाएं।

यह खबर भी पढ़ें: GWALIOR: तानसेन समारोह का CM ने किया भव्य शुभारंभ

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: 7 बसें और 2 कारें टकराईं, 6 की मौत, 25 घायल

Vijay Diwas 1971 History: जब 13 दिनों में घुटनों पर आ गया पाकिस्तान,और हुआ बांग्लादेश का जन्म

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा