MP Weather Report: शहडोल गुलमर्ग-शिमला से भी ज्यादा ठंडा, प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कोहरे का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। रविवार को ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आधे से ज्यादा जिलों में घना और मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं शहडोल जिले का कल्याणपुर पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।

शहडोल बना प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका

शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान गुलमर्ग, शिमला, मनाली, श्रीनगर और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों से भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, कल्याणपुर का तापमान देहरादून, कटरा और शिमला से भी नीचे दर्ज किया गया है।

Shahdol became the coldest city in the state | शहडोल बना प्रदेश का सबसे ठंडा  शहर: न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री; बुजुर्गों का कहना पहली बार दिसंबर में जनवरी  जैसी ठंड ...

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी ठंड

हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फ गिरने के साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदला हुआ है। इन क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का असर और तेज हो गया है।

16 जिलों में आज भी कोहरे की चपेट

सोमवार सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और रीवा में घना कोहरा देखा गया। भोपाल और इंदौर में भी मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।

भोपाल-इंदौर में भी बढ़ी ठिठुरन

राजधानी भोपाल में सुबह हल्का कोहरा रहा और तेज सर्दी के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। बच्चे ठंड में स्कूल जाते दिखाई दिए। इंदौर में भी सर्द हवाओं के कारण तापमान गिरा हुआ है।

MP Weather: भोपाल इंदौर में बढ़ी ठिठुरन, पचमढ़ी में पारा 5.6 डिग्री; कई  जिलों में शीतलहर का अलर्ट | Chill increases as mercury falls in Bhopal  Indore, Pachmarhi mercury 5.6 degrees, cold

ट्रेन सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर पड़ा है। दिल्ली की ओर से आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन रूट की ट्रेनों में 6 से 8 घंटे तक की देरी दर्ज की गई है। मालवा, झेलम, शताब्दी, सचखंड और पंजाब मेल जैसी प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत के आसार फिलहाल कम हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior: मिंट स्टोन क्राफ्ट को मिला GI टैग, कारीगरों की बढ़ी मांग, आय और रोजगार को मिला नया संबल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार