मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें:  23 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें:  23 अक्टूबर 2025

मध्यप्रदेश में आज हालात तेजी से बदल रहे हैं। कहीं अपराध की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं, तो कहीं राजनीतिक समीकरण नया रूप ले रहे हैं। मौसम का रुख बदला है और कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी है। पढ़िए प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें:

1.पन्ना में पुलिस पर हमला

TI और कॉन्स्टेबल का सिर फोड़ा, 8 पुलिसकर्मी हथियार छोड़ भागे
पन्ना में हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया गया और घायल भी हुए।

2. BJP की नई कार्यकारिणी पर चर्चा

टीम हेमंत में दलित-आदिवासी नेताओं की पकड़ मजबूत होने की तैयारी
सिंधिया खेमे से प्रभुराम और CM समर्थक प्रभुलाल महामंत्री पद की रेस में शामिल। जल्द होगा ऐलान।

3. झाबुआ में पटाखा हादसा

मुंह में सुतली बम फटा, युवक का जबड़ा क्षतिग्रस्त
लगातार 7 बम फोड़ने के बाद 8वें बम में हुआ धमाका। सोशल मीडिया ट्रेंड का प्रभाव बताया जा रहा है।

4. उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद

गर्भगृह में पुजारी और संत के बीच मारपीट
गाली-गलौज और हाथापाई के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े।

5. इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट तीन घंटे लेट

तकनीकी खराबी से मुंबई से उड़ान में देरी, यात्री परेशान
दिल्ली जाने वाले यात्रियों में नाराजगी। उड़ान संचालन प्रभावित।

6. पटाखा गन से बच्चों की आंखों पर खतरा

3 दिन में 122 मामले सामने आए, डॉक्टरों का अलर्ट
भोपाल और आसपास के जिलों में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं।

7. बड़वानी में महिला स्वास्थ्य अधिकारी की आत्महत्या

नर्मदा नदी में कूद कर दी जान, पति के बयान से जांच गहरी
मंगलसूत्र नहीं मिलने से नाराज होकर घर छोड़कर निकली थी।

8. मौसम अपडेट

इंदौर समेत 15 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना
तापमान में गिरावट, बिजली चमकने का अलर्ट जारी।

9. देवास में गोवर्धन की अनोखी परंपरा

बच्चों को गोबर में लिटाया, दंगल में भिड़े पाड़े
कुछ ग्रामीण घायल भी हुए। भीड़ में गायों का झुंड दौड़ता दिखा।

10. भोपाल में बुजुर्ग की हत्या

CCTV में दिखा आखिरी वीडियो, बेटा लेनदारों पर शक जताया
शव बोरे में बंद मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला