एमपी की 10 बड़ी खबरें: 28 सितंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
एमपी की 10 बड़ी खबरें: 28 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश में मौसम से लेकर राजनीति और प्रशासन तक कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। इंदौर में ट्रक हादसा, भोपाल में जीएसटी चोरी रैकेट का खुलासा और जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला चर्चाओं में रहा। आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें।


1. इंदौर के 4 जिलों में भारी बारिश

एमपी में अब तक 44.3 इंच बारिश दर्ज हुई है जबकि ग्वालियर-उज्जैन समेत 12 जिलों से मानसून विदा हो गया।

2. इंदौर में ट्रक के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा

रावजी बाजार इलाके में ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, स्कूटी सवार महिला घायल हुई और ड्राइवर हिरासत में लिया गया।

3. भोपाल में जीएसटी चोरी रैकेट का पर्दाफाश

फर्जी जीएसटी नंबरों पर लेन-देन कर व्यापारी बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहे थे, जांच में बड़ा नेटवर्क सामने आया।

4. आधी रात में 18 आईएएस और 8 एसएएस अधिकारियों के तबादले

राज्य सरकार ने 20 सीईओ पंचायत और अपर कलेक्टरों की पोस्टिंग की, कई जिलों में दोहरा प्रभार सौंपा गया।

5. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को कोर्ट नोटिस

जबलपुर कोर्ट ने अपमान के आरोपों को लेकर 12 नवंबर को पेश होने का नोटिस जारी किया है।

6. मऊगंज में कब्जा हटाने पर विवाद

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ने किसान की कॉलर पकड़ ली और गाली-गलौज की, जिसके बाद कलेक्टर ने रिपोर्ट मांगी।

7.उज्जैन में विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेता दुष्कर्म और हाईवे पर फिल्म बनाने जैसी हरकतें करते हैं।

8.धरोहर कोठी पैलेस बनेगा वीर भारत संग्रहालय

उज्जैन की 138 साल पुरानी कोठी पैलेस को संरक्षित कर संग्रहालय बनाया जा रहा है, जहां विक्रमादित्य युग की झलक भी मिलेगी।

9. इंदौर में लता मंगेशकर अलंकरण समारोह

सीएम सोनू निगम और संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय को लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित करेंगे।

10. हाईकोर्ट ने 2 लाख कर्मचारियों को दी राहत

जबलपुर हाईकोर्ट ने दैनिक वेतनभोगियों को भी पेंशन का हकदार मानते हुए नियमित होने से पहले की 15 साल की सेवा मान्य की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया