MP TOP 10 NEWS: जानिए MP की मुख्य खबरें ( 22-12-2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

MP TOP 10 NEWS:

१. एमपी में छुट्टियों के नए नियम लागू
प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए नए अवकाश नियम जारी किए हैं। सिंगल फादर को 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव मिलेगी, वहीं ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल होने पर वेतन सहित दो साल की छुट्टी का प्रावधान किया गया है।

२. सागर में रेत माफिया से जुड़ी लेडी टीचर सस्पेंड
रेत माफिया से संबंधों के आरोप में महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। भास्कर के कैमरे पर 23 जिलों को कंट्रोल करने का दावा करने के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की।

३. शहडोल प्रदेश में सबसे ठंडा
शहडोल का तापमान गुलमर्ग और शिमला-मनाली से भी नीचे पहुंच गया है। भोपाल और इंदौर में भी कड़ाके की ठंड जारी है, जबकि 16 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।

४. इंदौर में छात्रा का सुसाइड, वीडियो बनाकर लगाए गंभीर आरोप
आत्महत्या से पहले छात्रा ने वीडियो बनाकर भावुक बयान दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

५. ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट-2025’ में आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
ग्वालियर में आयोजित समिट में प्रदेश की औद्योगिक और निवेश संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। उद्यमी, निवेशक और हितग्राही कार्यक्रम में शामिल होंगे।

६. सिहोरा को जिला बनाने की मांग तेज
18 दिन से चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री ने 50 आंदोलनकारियों को भोपाल चर्चा के लिए बुलाया है।

७. मंदसौर के किसान ने बायो एंजाइम से बदली खेती
सड़े-गले सेब से बायो एंजाइम बनाकर किसान ने मिट्टी की सेहत सुधारी। एक हजार बांस लगाकर एग्रो फोरेस्ट्री मॉडल भी विकसित किया।

८. कोहरे में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत
घने कोहरे के कारण कार और बाइक डंपर में घुस गई। हादसे में एक की मौत और पांच लोग घायल हुए। ग्वालियर-दतिया समेत 10 जिलों में कोल्ड डे रहा।

९. आयुष्मान योजना की सीमाओं पर सवाल
सरकारी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज में खर्च 10 लाख तक पहुंच रहा है, जबकि आयुष्मान योजना की सीमा 5 लाख रुपए ही है।

१०. कांग्रेस नेता खंडवा से गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में सालभर से फरार कांग्रेस नेता को खंडवा से पकड़ा। आरोपी के पिता दिग्विजय सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज