MP: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-22/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. एमपी के 4 जिलों में तेज लू का रेड अलर्ट

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते अगले 10 दिनों तक गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर, नौगांव और खजुराहो समेत कई शहरों में लोगों को तेज लू और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

2. जबलपुर में NCC कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी

जबलपुर में 43 डिग्री तापमान के बीच NCC ट्रेनिंग के दौरान करीब 50 कैडेट्स बीमार पड़ गए। डिनर में पनीर खाने के बाद कई कैडेट्स को चक्कर, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर 7 कैडेट्स को ICU में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

3. भोपाल के बच्चों ने 3600 मीटर ऊंचाई पर की ट्रैकिंग

भोपाल की 5 साल की आर्या और धैर्य ने माइनस तापमान में 3600 मीटर की ऊंचाई तक ट्रैकिंग कर नया उदाहरण पेश किया है। दोनों बच्चों ने 7 किलोमीटर की वॉक, साइकिलिंग और कठिन ट्रैकिंग पूरी कर स्नोमैन बनाने का सपना भी पूरा किया। उनकी उपलब्धि की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।

4. पूर्व डीजीपी से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने प्रदेश के पहले डीजीपी से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फेथ क्रिकेट अकादमी का संचालक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने निवेश और अन्य मामलों में धोखाधड़ी की थी। मामले की जांच जारी है।

5. इंदौर हनीट्रैप मामले में पूर्व भाजपा नेत्री गिरफ्तार

इंदौर के चर्चित हनीट्रैप मामले में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेत्री और एक हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। जांच में सागर से दिल्ली तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार कई बड़े नेताओं, अफसरों और कारोबारियों से जुड़े हो सकते हैं।

6. पन्ना में टीआई समेत 4 लोगों पर FIR

पन्ना में एक व्यापारी से 95 हजार रुपए की वसूली के मामले में टीआई सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि व्यापारी को गांजा तस्करी के केस में फंसाने की धमकी देकर बंधक बनाया गया और पैसे वसूले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7. भोजशाला फैसले के बाद धार में पहला शुक्रवार

धार स्थित भोजशाला में अदालत के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार है। हिंदू समाज द्वारा महाआरती और हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

8. ट्विशा डेथ केस में लोगों का विरोध

भोपाल के चर्चित ट्विशा डेथ केस में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए और प्रभावशाली लोग अपने पद और शक्ति का दुरुपयोग न करें। लोगों ने मृतका की सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

9. भाजपा ने निगम-मंडल अध्यक्षों को लेकर बदला प्लान

भास्कर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार भाजपा अब निगम-मंडल अध्यक्षों को मंत्री दर्जा देने के बजाय उन्हें हारी हुई सीटों की जिम्मेदारी सौंप सकती है। पीएम की अपील के बाद पार्टी ने रणनीति में बदलाव किया है। पार्टी अब प्रोटोकॉल नहीं बल्कि परफॉर्मेंस पर जोर दे रही है।

10. बच्ची ने जयवर्धन सिंह को दी अनोखी चुनौती

गुना में एक बच्ची ने कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह को ‘बुद्धि का घड़ा’ भेंट किया। घड़े के अंदर कद्दू फंसा हुआ था और बच्ची ने बिना घड़ा फोड़े कद्दू बाहर निकालने की चुनौती दी। यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PM Modi ने मंत्रियों को दिए काम तेजी से निपटाने के निर्देश, बोले- 2047 विकसित भारत हमारा संकल्प

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 22 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

MPPSC Exam Rules 2026 के लिए सरकार ने मांगे सुझाव, 5 जून तक भेज सकेंगे आपत्तियां और राय

MPPSC Exam Rules : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया नया परीक्षा प्रारूप

Uttarkashi के जंगलों में भीषण आग, आश्रम और ग्रामीणों की गोशालाओं पर मंडराया खतरा

report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में

Bhilai में युवक की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद घर में मिला शव

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के पुरैना स्टोर पारा इलाके में