,

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

13.21 लाख मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन, 2.08 लाख किसानों को मिला लाभ

MP news: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल एवं किसान हितैषी नेतृत्व में प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। अब तक 2 लाख 8 हजार 215 किसानों से 13 लाख 21 हजार 347 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। धान खरीदी की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। अब तक किसानों को 1122 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा चुका है।
उन्होंने जानकारी दी कि धान विक्रय के लिए प्रदेशभर में 8 लाख 59 हजार 916 किसानों का पंजीयन किया गया है। खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में 1403 धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में खरीदी, भुगतान एवं परिवहन की व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले और भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की