MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेशवासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को ‘द ग्रेट ऑनर ऑफ निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया जाना भारत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि इथियोपिया के इतिहास में यह सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले वैश्विक नेता हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘नए भारत’ की समावेशी एवं संतुलित विदेश नीति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भरोसे को दर्शाता है। यह उपलब्धि भारत की वैश्विक साख और कूटनीतिक प्रभाव को और मजबूत करती है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को छुएगा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और सशक्त बनाएगा।




