एमपी मोबिलिटी एक्सपो-2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Mobility Expo-2025

मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और भविष्य के परिवहन समाधानों के लिए एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित होगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में एमपी मोबिलिटी एक्सपो ने राज्य की ऑटोमोटिव क्षेत्र में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया गया। नवाचार और स्थिरता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ निवेशकों को एमपी मोबिलिटी एक्सपो के उद्देश्य का महत्व प्रदर्शित करना था।

मध्यप्रदेश ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य 30 से अधिक मूल उपकरण निर्माताओं और अगली पीढ़ी की मोबिलिटी पर जोर देने के साथ-साथ टिकाऊ और नवाचार वाले भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश वाणिज्यिक वाहनों और कृषि उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में एक शीर्ष राज्य है। प्रदेश की औद्योगिक सहायक नीतियों और अपने मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचे ने ऑटोमोटिव उद्योग के कई दिग्गजों को आकर्षित किया है।

मध्यप्रदेश अगली पीढ़ी की मोबिलिटी के लिए भी तैयार हो रहा है। कई कंपनियां अपनी ईवी सुविधाओं की स्थापना में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर यह परिवर्तन मध्यप्रदेश की पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की नीति को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

दो सौ से अधिक ऑटो कंपोनेंट निर्माताओं के साथ राज्य ऑटोमोटिव उद्योग की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए सुसज्जित है। यह निर्माता आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उपकरण निर्माताओं और अन्य हितधारकों को आवश्यक भागों और घटकों की आपूर्ति करते हैं।

“भारत का डेट्रॉइट” के नाम से मशहूर पीथमपुर मध्यप्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जो कई मूल उपकरण निर्माताओं और एशिया के सबसे बड़े नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स का घर है। ऑटोमोटिव और ऑटो कंपोनेंट उद्योगों के लिए व्यापक परीक्षण और मूल्यांकन, अनुसंधान एवं विकास और प्रमाणन के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं देता है। मध्यप्रदेश के ऑटोमोटिव उद्योग ने उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें टिकाऊ और इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

क्या है एमपी मोबिलिटी एक्सपो की विशेषताएं

एमपी मोबिलिटी एक्सपो वाहन निर्माताओं, प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों, निवेशकों और नीति निर्माताओं सहित प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाएगा। इससे साझा व्यापार रणनीतियों को बढ़ावा दिया जा सकेगा और भविष्य में प्रगति को गति मिलेगी। ऑटोमोबाइल क्षेत्र मजबूत सरकारी समर्थन और सब्सिडी के साथ तेजी से विस्तार कर रहा है।

  • सुपर कार और सुपर बाइक की प्रदर्शनी: हाई-परफॉर्मेंस वाली सुपर कारों और सुपर बाइकों की विशेष प्रदर्शनी ऑटोमोबाइल उत्साही लोगों के लिए एक अद्वितीय आकर्षण का केंद्र थी।
  • बी2बी नेट वर्किंग और निवेश के अवसर: एक्सपो व्यवसायियों के लिए मध्यप्रदेश के तेजी से बढ़ते ऑटोमोटिव क्षेत्र में सहयोग करने और निवेश के अवसरों के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

प्रमुख प्रतिभागी

एक्सपो में शामिलल ऑटोमोबाइल कंपनियों में ब्रिजस्टोन, झेड एफ स्टीयरिंग, बाडवे इंजीनियरिंग मदरसन सुश्री गेबियल, पिस्टल देवास, आनंद इंडस्ट्रीज, झालानी इंजीनियर्स, एसडी एक्सेल प्रा. लिमिटेड, जगतजीत इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड, वी.ई. कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड और पिनेकल इंडस्ट्रीज शामिल थी। इन प्रमुख प्रतिभागियों द्वारा अपने उद्योग-अग्रणी नवाचारों और विशेषज्ञता को कार्यक्रम में लाने की उम्मीद है। निश्चित ही यह ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण प्रदर्शनी सिद्ध होगी।

एमपी मोबिलिटी एक्सपो-2025 मध्यप्रदेश को टिकाऊ ऑटोमोटिव उद्योग स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भारत में हरित गतिशीलता की दिशा में नवाचार, साझेदारी और निवेश को बढ़ावा देगा।

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1 गेहूं पर

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार