,

एमपी में हैवी रेन का अलर्ट नहीं: अगले तीन दिन हल्की बारिश का सिलसिला, अब तक 42.1 इंच पानी गिरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
एमपी में हैवी रेन का अलर्ट नहीं: अगले तीन दिन हल्की बारिश का सिलसिला, अब तक 42.1 इंच पानी गिरा

BY: MOHIT JAIN

सोमवार शाम रायसेन में तेज बारिश के कारण सड़कों पर दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। भोपाल में भी शाम को बादल बरसे और करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे पहले दिनभर धूप खिली रही।

मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई जिलों में बारिश हुई है, लेकिन यह सिस्टम मंगलवार को कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में अगले तीन दिनों तक केवल हल्की बारिश होने की संभावना है।

कहां-कहां हुई बारिश

सोमवार को रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर और सिवनी में पानी बरसा।

  • रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज हुई।
  • सतना में करीब 1.25 इंच पानी गिरा।
  • मंडला और पचमढ़ी में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।

मानसून की वापसी शुरू

राजस्थान से मानसून वापसी की ओर है। रविवार को राजस्थान के कई जिलों से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अगले 2-3 दिनों में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौट जाएगा। इसके बाद एमपी में भी वापसी का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, सितंबर में रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी।

मध्यप्रदेश में अब तक कितना पानी गिरा

  • 16 जून को मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी।
  • अब तक औसतन 42.1 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।
  • सामान्य तौर पर इस समय तक 35.2 इंच बारिश होती है।
  • यानी इस बार 6.9 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है।
  • प्रदेश की औसत सामान्य बारिश 37 इंच है, जो पिछले हफ्ते ही पूरी हो गई।

कहां सबसे कम बारिश हुई

इस मानसून सीजन में इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति कमजोर रही है। यहां सामान्य से कम पानी गिरा है।
सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिले हैं:

  1. बुरहानपुर
  2. बड़वानी
  3. खंडवा
  4. खरगोन
  5. शाजापुर

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Report: Ratan kumar Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Drug Overdose Case: संदिग्ध नशे से किसान की मौत, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़का गांव में 40 वर्षीय

फिर आमने-सामने होंगे India vs Pakistan, एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच

Mayawati ने योगी सरकार का जताया आभार, संत रविदास नगर का नाम बहाल होने पर कही बड़ी बात

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

Lormi Murder Case: चरित्र शंका में कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या, आरोपी हिरासत में

Lormi Murder Case में जिले के लोरमी के सुदूर वनांचल क्षेत्र मौहामाचा

Illegal Liquor Raid: अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor Raid के दौरान छुरा थाना क्षेत्र के कांदागड़ी गांव में