,

शराब पर मोहन सरकार सख्त, 17 ज़िलों में बैन, जानें क्या है कारण ?

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP government will ban liquor in 17 districts

मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी हो सकती है। इस बात को एकबार फिर से बल मिला है। खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नरसिंहपुर की जनसभा में बड़ा ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू होगी। सीएम ने कहा है कि इस संबंध में आने वाले कल ही कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा।

17 शहरों में लगेगी पाबंदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 धार्मिक नगरों ने पूरी तरह से शराबबंदी लागू की जाएंगी। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव गुरुवार को गोटेगांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने ‘राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट’ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने कहा कि समाज में नशाखोरी से परिवार बर्बाद हो जाते हैं। हमने संकल्प लिया है कि 17 धार्मिक नगरों में हम शराबबंदी की घोषणा कर रहे हैं। धार्मिक नगरों में शराबी की दुकानों पर ताले लगाए जाएंगे।

1 अप्रैल से लागू होगा आदेश

  • माना जा रहा है कि शराबबंदी का यह आदेश 1 अप्रैल से लागू होगा। पन्ना के आबकारी निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में जो दुकानें संचालित हो रही हैं, वह पुरानी आबकारी नीति के तहत अभी वित्तिय वर्ष तक संचालित होंगी।
  • उन्होंने कहा कि इसके बाद जो नया नोटिफिकेशन और नई शराबनीति शासन के द्वारा भेजी जायेगी, उससे स्थितियां और साफ होंगी कि शराबबंदी की सीमा कहां तक होगी। बता दें कि पन्ना में शराब की बिक्री से सरकार को 24 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलता है।

धार्मिक पर्यटन के रूप में विकास

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के वे स्थल जहां भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के चरण पडे़, उन्हें धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा। इस दौरान सांसद दर्शन सिंह, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल और विधायक महेन्द्र नागेश समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत