MP AI Initiatives: CM डॉ. मोहन यादव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में लिया भाग, प्रदेश की एआई पहलों को किया प्रदर्शित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP AI Initiatives

MP AI Initiatives: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग से आर्थिक विकास को गति देने, डिजिटल सुशासन को मजबूत बनाने और भविष्य उन्मुख अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

MP AI Initiatives: गूगल पैवेलियन का अवलोकन और एआई नवाचारों का अनुभव

मुख्यमंत्री ने गूगल पैवेलियन का अवलोकन किया और स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और खेल क्षेत्रों में एआई आधारित नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों का अनुभव लिया। उन्होंने इन नवाचारों के मध्यप्रदेश में संभावित उपयोग पर भी चर्चा की।

MP AI Initiatives: चार प्रमुख शासकीय विभाग और स्टार्ट-अप्स शामिल

समिट में मध्यप्रदेश पेवेलियन हॉल 4, प्रथम तल, बूथ संख्या 4F-32 और 4F-34 पर “एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर एन एम्पावर्ड भारत” थीम के तहत हिस्सा लिया गया। इसमें 14 एआई स्टार्ट-अप्स, आईआईटी इंदौर, आईआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन जैसे शैक्षणिक संस्थान और चार प्रमुख शासकीय विभाग शामिल हैं।

MP AI Initiatives: लक्ष्य-आधारित एआई पहलों का प्रदर्शन

MP AI Initiatives

मध्यप्रदेश पेवेलियन में धरातल पर लागू किए जा चुके एआई समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह दर्शाता है कि पारदर्शिता बढ़ाने, सेवाओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने और बेहतर निर्णय लेने के लिए शासन में एआई का कैसे उपयोग किया जा रहा है। राज्य का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एमपीएसईडीसी के सहयोग से, इस मंच पर अपनी योजनाबद्ध और लक्ष्य-आधारित एआई पहलों को पेश कर रहा है।

MP AI Initiatives: वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ वन-टू-वन चर्चा

समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में एआई अवसंरचना सुदृढ़ करने, सुशासन को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और ऊर्जा-कुशल, भविष्य-उन्मुख डेटा सेंटर विकसित करने पर महत्वपूर्ण समझौते हुए।

read also: MP Budget Highlights: ज्ञान से विकास तक, 4.38 लाख करोड़ के बजट को CM डॉ. यादव ने बताया समृद्ध मध्यप्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट

Child Death: अवैध ईंट भट्टे संचालन में 6 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत

Report by: Avinash Chandra, Edit by: Priyanshi Soni Child Death: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)

Rudraprayag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 1 दिवसीय रुद्रप्रयाग दौरा

Rudraprayag: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर

Ambikapur: 12वीं परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अम्बिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र में आज

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेैं.. 1. स्कूल में बच्चों का

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. आधे मध्य प्रदेश में

Horoscope: 20-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़