CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेैं..

1. स्कूल में बच्चों का खतरनाक खेल, 35 छात्रों के हाथों पर कट के निशान
छात्रों ने आपस में टास्क देकर ब्लेड और पिन से हाथ काटे। करीब 35 बच्चों के हाथों पर गहरे जख्म मिले हैं। मामले में प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया गया है।

2. रायपुर में पेट्रोल पंप पर आग लगाने की कोशिश
पेट्रोल भराते समय एक युवक ने नोजल पाइप में आग लगा दी। सिगरेट जलाने से मना करने पर वह भड़क गया। लपटें बाइक तक पहुंच गईं, घटना का वीडियो सामने आया है।

3. मौसम शुष्क, दुर्ग सबसे गर्म
प्रदेश में मौसम ड्राई बना हुआ है। दुर्ग में तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंचा, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाने के आसार हैं।

4. रायगढ़ में पुल निर्माण पर जनसुनवाई
पुल परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई में प्रभावित लोगों ने पूर्व सूचना न मिलने का आरोप लगाया और आपत्तियां दर्ज कराईं।

5. रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का कॉन्क्लेव
पहली बार आयोजित इस कॉन्क्लेव में 10 जिलों के अधिकारी शामिल हुए। पूर्व सैनिकों की समस्याओं और योजनाओं पर चर्चा हुई। आज कार्यक्रम का समापन होगा।

6. हाईवे जाम कर बर्थडे सेलिब्रेशन, FIR दर्ज
सूरजपुर में युवकों ने हाईवे पर केक काटकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो टीमों को तलाश में लगाया है। आरोपी अंबिकापुर से फरार बताए जा रहे हैं।

7. रायपुर कलेक्टर ने स्कूलों में मिड-डे मील चखा
कलेक्टर ने स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की। साथ ही मत्स्य पालन केंद्र और पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा भी की।

8. बिजली खपत का दो साल का रिपोर्ट कार्ड जारी
सुबह 5-8 बजे और शाम 5-11 बजे के बीच बिजली की खपत अधिक पाई गई। कम उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को 3% छूट देने का प्रावधान किया गया है।

9. इंद्रावती में 6 बाघों की पुष्टि
राज्य में पहली बार नियमानुसार गणना की गई। नक्सल प्रभाव कम होने के बाद बाघों की तलाश तेज हुई और इंद्रावती क्षेत्र में अब तक 6 बाघों की पुष्टि हुई है।

10. 10 मिनट डिलीवरी का दबाव, नियमों की अनदेखी
तेज डिलीवरी के दबाव में कई डिलीवरी बॉय बिना हेलमेट, रेड सिग्नल जंप कर और रॉन्ग साइड वाहन चलाते नजर आए, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

read also: MP: Top 10

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था