,

मोरआवास मोर अधिकार कार्यक्रम: अम्बिकापुर में शिवराज सिंह चौहान का आगमन

More housing more rights program: arrival of Shivraj Singh Chouhan in Ambikapur

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

अम्बिकापुर, 13 मई 2025 — भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का एक दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास मोरआवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर वे स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था की व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। जनसभा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और जनसुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में लगभग 60 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं के समुचित प्रबंध किए गए हैं। सभा स्थल के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं तथा पुलिस बल को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है।

मोरआवास मोर अधिकार कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं को बढ़ावा देना एवं पात्र हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाना है। श्री चौहान इस अवसर पर योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे।

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…