,

मोहन सरकार ने 11 वीं बार लिया 6 हजार करोड़ का लोन, कांग्रेस ने मनाई “कर्ज की होली”

- Advertisement -
Ad imageAd image
mohan yadav government

मोहन सरकार ने फिर कर्ज लिया: रंगपंचमी के दिन सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 11वीं बार कर्ज ले लिया। इस बार 6 हजार करोड़ रुपए का कर्ज तीन किस्तों में लिया गया है। सरकार इस कर्ज को 7 साल, 21 साल और 24 साल में चुकाएगी।

12 मार्च को सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया था, और उसके सिर्फ 7 दिन बाद ही फिर से कर्ज ले लिया गया। यह मार्च महीने में तीसरी बार है जब सरकार ने कर्ज लिया है।

तीन अलग-अलग किस्तों में लिया गया कर्ज

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, मार्च की शुरुआत में 5 तारीख को 2000-2000 करोड़ रुपए का कर्ज तीन किस्तों में लिया गया था। इसके बाद 12 मार्च को दो किस्तों में और फिर 19 मार्च को तीन किस्तों में कर्ज लिया गया।

राज्य का कुल कर्ज अब बजट से भी ज्यादा हो गया है। 2026 तक राज्य का कर्ज 4.99 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि नए वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने सिर्फ 4.21 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

कांग्रेस ने मनाई “कर्ज की होली”

इस कर्ज को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कर्ज पंचमी” मनाई। वरिष्ठ नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में भोपाल में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गुलाल लगाकर कर्ज के बारे में जागरूक किया।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए कर्ज ले रही है। कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर सरकार से सवाल किया कि “कर्ज की रकम कहां जा रही है?”

Ye Bhi Dekhe – नवरोज़ पर क्यों रखी जाती हैं सात ‘स’ वाली चीजें? ये है हफ्त सिन का गहरा रहस्य!

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच