,

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की मौत

MLA Shakuntala Singh Porte's brother-in-law Vijay Bahadur Singh dies

BY- ISA AHMAD

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडिया गांव में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे खेती-किसानी के काम से ट्रैक्टर लेकर घर से निकले थे, लेकिन ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विजय बहादुर सिंह का जाना क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मुंडिया गांव पहुंच गए हैं। विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के परिवार पर यह दुखद समय है, और पूरे क्षेत्र ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है।

रिपोर्ट: सुनील कुमार ठाकुर

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…