अयोध्या: ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ मणिका ने रामलीला में निभाई मां सीता की भूमिका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Miss Universe India Manika played the role of Mother Sita in Ramlila

रिपोर्ट: अंकुर पांडे, एडिट: विजय नंदन

अयोध्या: मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका ने अयोध्या पहुंचकर यहां हो रही रामलीला में मां सीता का किरदार निभाया। मीडिया से बातचीत में मणिका ने अयोध्या की भव्यता और सांस्कृतिक गौरव की तारीफ की।

मणिका ने कहा कि अयोध्या वास्तविक रूप में सोशल मीडिया और टीवी में दिखाई गई तुलना में कहीं अधिक खूबसूरत है। उन्होंने फिल्मी रामलीला को अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला आयोजन बताया।

पहली बार अयोध्या आने और मां सीता की भूमिका निभाने को उन्होंने अपने लिए सौभाग्य और आशीर्वाद माना। मणिका ने कहा, “रामलला का दर्शन विशेष अनुभव है, लेकिन उसी धरती पर सीता जी का किरदार निभाना मेरे जीवन का अनमोल अनुभव है।”

मणिका ने आगे कहा कि मां सीता के चरित्र में सादगी और ठहराव है। इस किरदार को निभाने से उन्हें अपने जीवन में ठहराव और मानसिक संतुलन का अनुभव हुआ। उन्होंने माना कि ऐसे महान किरदार इंसान की सोच और जीवन को हमेशा के लिए बदल देते हैं।

मणिका विश्वकर्मा: प्रतिभा, शिक्षा और सौंदर्य का संगम

  • जन्म व पृष्ठभूमि: राजस्थान के श्री गंगानगर में जन्मी मणिका दिल्ली में रहती हैं।
  • शिक्षा: वह दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।
  • रुचियाँ: मणिका क्लासिकल डांसर और कलाकार हैं। कला और रंगों के प्रति उनका गहरा लगाव है।
  • सामाजिक पहल: उन्होंने “Neuronova” नामक पहल शुरू की, जो ADHD और अन्य न्यूरोडाइवर्जेंस जैसी स्थितियों के प्रति जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।
  • सौंदर्य प्रतियोगिता में सफ़र:
    • 2024 में मिस यूनिवर्स राजस्थान का ताज जीता।
    • 2024 में मिस यूनिवर्स इंडिया में टॉप 20 तक पहुँचीं।
    • 2025 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
  • आगामी प्रतियोगिता: वह थाईलैंड में होने वाले मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • दृष्टिकोण: मणिका अपनी सामाजिक सोच, शिक्षा और प्रतिभा के साथ युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने